पीएम मोदी की सपंत्ति में हुआ इतना इजाफा, कुल जमा संपत्ति हुई सार्वजनिक
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

पीएम मोदी की सपंत्ति में हुआ इतना इजाफा, कुल जमा संपत्ति हुई सार्वजनिक

Aug 9, 2022
Spread the love

देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। यह इजाफा कितना हुआ है हर कोई जानने को उत्सुक है। दरअसल, नरेंद्र मोदी की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। उनके पास कुल जमा 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है। उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये बतायी गयी हैं।

यह जानकारी पीएमओ की बेवसाइट पर सार्वजनिक की गई है। इसके मुताबिक मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार मोदी के पास कुल 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने अक्टूबर, 2022 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी। इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी। गांधीनगर में अपने हिस्से की जमीन को दान कर दिया था।

दरअसल अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था। इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार कुल नकद राशि 35,250 रुपये है और पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी भी है।

इसके साथ ही मोदी मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने जुलाई में पद से इस्तीफा दे दिया था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *