अखिलेश ने किया भावुक ट्वीट..आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने किया भावुक ट्वीट..आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा

Oct 12, 2022
Spread the love

समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव बीते दिवस पंच तत्व में विलीन हो गये। इस निधन के बाद पहली बार अखिलेश यादव ने बेहद ही भावुक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि “आज पहली बार लगा. बिन सूरज के उगा सवेरा.”। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने अपने इस ट्वीट में दो तस्वीरें सांझा की है।

दो दिन पूर्व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के चलते मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया था। 82 साल की उम्र में उन्होंने सुबह करीब सवा आठ बजे अंतिम सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया गया था। कल दोपहर अंतिम दर्शन के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी थी। इसमें देश के तमाम बड़े राजनेताओं ने भाग लिया था। बीते दिवस दोपहर करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब।

आज यानी बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। दूसरी तस्वीर में मुलायम सिंह यादव की चिता जलने के बाद राख दिख रही है। इस तस्वीर में अखिलेश यादव, घर से लोग और कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। 

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *