जमशेदपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की आंख निकाल कर लगा दी गोटी
BREAKING

जमशेदपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की आंख निकाल कर लगा दी गोटी

Oct 12, 2022
Spread the love

झारखंड के जमशेदपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जमशेदपुर के सरकारी अस्पताल में बुजुर्ग की आंख निकाल कर खेलने वाली गोली लगा दी गई।

झारखंड के जमशेदपुर में बुजुर्ग की आंख निकाल कर नकली आंख लगा दी गई। बुजुर्ग नकली आंखें लेकर जमशेदपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचा। जहां अस्पताल के में प्रबंधन हड़कंप मच गया। पीड़ित आदिवासी गंगाधर सिंह ने केसीसी अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन वाले डॉक्टर्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

बता दे बुजुर्ग गंगाधर सिंह ने सरकारी केसीसी अस्पताल में 18 नवंबर 2021 को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। इसके दूसरे दिन बाद ही गंगाधर को घर भेज दिया गया था। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद गंगाधर की आंखों में खुजली आने शुरू हो गई। बुजुर्ग गंगाधर की आंखों में खुजली और जलन इतनी बढ़ गई कि कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद भी आराम नहीं मिला। जिसके चलते गंगाधर ने 1 दिन दोनों आंखों को हाथों से मसल लिया और देखते ही देखते अचानक ही गंगाधर की दोनों आंखें निकल कर बाहर आ गई। जिसके बाद गंगाधर दोनों आंखों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा और वहां के प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *