विराट कोहली हों गिरफ्तार ? सोशल मीडिया पर चला ट्रेंड
Exclusive Latest

विराट कोहली हों गिरफ्तार ? सोशल मीडिया पर चला ट्रेंड

Oct 15, 2022
Spread the love

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस समय अरेस्ट कोहली जमकर ट्रेंड चल रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां T20 वर्ल्ड कप 2022 खेला जाना है। लेकिन उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड चल रहा है। वो इस बात से बिल्कुल भी अनजान नहीं होंगे।

बता दे अरेस्ट विराट कोहली ट्रेंड तमिलनाडु में हुई हत्या के बाद शुरू हुआ है। जहां विराट कोहली के एक फैन ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बता दें जिसकी हत्या हुई है वह रोहित शर्मा का फैन था।

दो दोस्त पी विग्नेश और एस धर्मराज के बीच यह विवाद हुआ। पी विग्नेश रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस का प्रशंसक था। जबकि आरोपी एस धर्मराज विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रशासक बताया जा रहा है। दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर बहस छिड़ी। जिसके बाद विराट कोहली के फैन एस धर्मराज ने रोहित शर्मा के फैन पी विग्नेश की बेट से मारकर हत्या कर दी।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कोहली और रोहित के फैंस आमने सामने आ गए हैं। रोहित के सपोर्टर्स ने विराट के खिलाफ अरेस्ट कोहली ट्रेंड चला रखा है। रोहित के फैंस लगातार विराट के फैन के बरताव की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कोहली के फैंस ने सामने आकर जवाब दिया। कोहली के फैंस ने इसी हैशटैग के साथ रोहित और ये ट्रेंड चलाने वाले उनके फैंस की आलोचना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *