24 साल बाद खड़के बने कांग्रेस के गैर गांधी परिवार अध्यक्ष
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

24 साल बाद खड़के बने कांग्रेस के गैर गांधी परिवार अध्यक्ष

Oct 19, 2022
Spread the love

जैसा कि पहले से ही उम्मीद थी, 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़के कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुन लिये गये। ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता पार्टी अध्यक्ष पद तक पहुंचा है। इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष रहे हैं जो गांधी परिवार से नहीं थे। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया।

मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले है जबकि शशि थरूर महज 1072 वोटों में ही सिमट गये जबकि कुल 9497 वोट पड़े थे। इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। खड़गे समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जीत के बाद खड़गे से मिलने सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे नेता पहुंचे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे हैं। खड़गे खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने भी उन्हें जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं.” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया।

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। उनकी उम्र 80 साल है और कई दशकों से वह सक्रिय राजनीति में हैं। खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। खड़गे कर्नाटक के बीदर से आते हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील भी रह चुके हैं। खड़गे सबसे पहले 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1972 में पहली बार चुनकर विधानसभा गए। तब से लेकर 2009 तक वह कुल 9 बार विधायक रहे। 1976 में वो पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री बने। खड़गे को 1988 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2005 में वो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *