दिल्ली के बाद अब दिल्ली के आसपास के शहरों में भी शुरू हुई जियो की 5जी सर्विस
Delhi / NCR Firstbyte update Latest

दिल्ली के बाद अब दिल्ली के आसपास के शहरों में भी शुरू हुई जियो की 5जी सर्विस

Nov 18, 2022
Spread the love

पूरे दिल्ली एनसीआर में जियो ने अपनी 5जी सर्विस लाॅन्च कर दी है। जियो 5जी तो दिल्ली मेे पहले से ही चल रहा था। लेकिन अब आसपास के शहरों को भी जियो 5जी सेवा से जोड़ दिया गया है।
रिलायंस जियो ने अब दिल्ली के बाद गुरूग्राम , नोएडा, फरीदाबाद , गाज़ियाबाद और दिल्ली एनसीआर में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर दी है। बतां दें इससे पहले कंपनी कोलकाता , मुंबई , वाराणसी बैंगलोर और नाथद्वारा मे 5जी सर्विस शुरू कर चुकी है। इस समय अगर देखा जाए तो एयरटेल और जियो दानो ही टेलीकाॅम कंपनियां अपने यूजर्स के लिये तेजी से 5जी सर्विस लाॅन्च कर रही हैं।

एयरटेल और जियो ने भारत में 5जी सर्विस की शुरूआत कर दी है। 5जी सर्विस यूज़ करने के लिये 5जी फोन होना ज़रूरी है।एयरटेल ने पुणे हवाई अड्डे पर 5G लॉन्च किया है। जिसके बाद एयरटेल का 5G प्लस अब पुणे लोहेगांव एयरपोर्ट पर उपलब्ध है।

अगर कोई यूजर एयरटेल का 5G यूज करता है तो Airtel Thanks एप में जाकर अपना फोन चेक कर सकते हैं। और अगर जियो के यूजर है तो आपको Myjio ऐप में जाकर अपना स्मार्टफोन के बारे में चेक करना होगा। इसके अलावा दोनों कंपनियां ग्राहकों को स्मार्टफोन में 5G अनेबल होने के मैसेज भी भेज रही हैं। लेकिन यहां पर आपको ख्याल रखना होगा कि कहीं आप किसी फ्रॉड के चक्कर में ना आ जाए। गलती से भी किसी गलत लिंक पर क्लिक ना करें। कुछ भी चेक करना है तो कंपनियों के ऑफिशल एप पर जाकर सेफ्ली चेक कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *