एक महीने से परिजन काट रहे गंगानगर थाने के चक्कर नहीं हो रही सुनवाई
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

एक महीने से परिजन काट रहे गंगानगर थाने के चक्कर नहीं हो रही सुनवाई

Dec 22, 2022
Spread the love

गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमेहडा के रहने वाले संजू के मकान में किराए पर सपना अपनी दो लड़कियों को लेकर रहती है। उनकी पुत्री आरोही ने बताया कि वह 10 नवंबर को अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो मकान का ताला टूटा देख वह हिल गए। सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। और उनके घर में पलने वाले पालतू कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटा हुआ था। जो कि लहूलुहान घर के अंदर ही पड़ा था। आरोही ने बताया कि उनके मकान मालिक संजू का उनकी पत्नी से पिछले 6 वर्षों से विवाद चल रहा है। उसी के चलते मकान मालिक संजू की पत्नी व उसके दो भाई और एक बहन शालू 10 नवंबर की रात्रि को यह सभी लोग आते हैं। शालू यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और मुरादाबाद में तैनात है। घर में रखें ₹30 हजार रूपए और एक सोने की चैन को भी यह लोग ले गए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी उठा कर ले गए। और कुत्ते को बेरहमी से पीट कर चले गए। आरोही ने बताया कि यह पूरा मामला पति पत्नी के विवाद के चलते हुआ है। हम लोग किराए पर संजू के मकान में रहते हैं। घटना के बाद थाना गंगानगर पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन गंगानगर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में उन्होंने एक लिखित रूप में प्रार्थना पत्र एसएसपी मेरठ को भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई उसके बाद बृहस्पतिवार को परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की परिजन घायल कुत्ते को भी थाने लेकर पहुंचे थे।

 

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *