मेरी छवि खराब करने को मोदी सरकार ने हजारो करोड़ खर्च कर दिये-राहुल गांधी
BREAKING Delhi / NCR राष्ट्रीय

मेरी छवि खराब करने को मोदी सरकार ने हजारो करोड़ खर्च कर दिये-राहुल गांधी

Dec 24, 2022
Spread the love

हिंदुस्तान जानता है यह सरकार मोदी की नहीं, इसे अडानी व अंबानी चला रहे हैं-राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गयी है। रास्ते में लगातार मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी अति उत्साहित नजर आये। दिल्ली पहुंचने पर सोनिया गांधी ने राहुल से मुलाकात की। लाल किले के पास सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। राहुल ने कहा कि यह पूरा हिंदुस्तान जानता है कि देश में नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि अडानी व अंबानी की सरकार चल रही है। ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। वह इस यात्रा के दौरान अब तक 2,800 किलोमीटर चल चुके हैं लेकिन मुझे कहीं नफरत या हिंसा नहीं दिखी।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहती है। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए इसलिए नफरत फैलाई जाती है। भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने उनकी छवि खराब करने के लिए हजारों- करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन वह आज तक इसलिए नहीं बोले क्योंकि देखना चाहते थे कि इनमें कितना दम है ? उन्होंने (राहुल)  एक माह में देश को सच्चाई दिखा दी। इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे अपने काम में लगे रहते हैं। इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये (किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सीमा में कोई नहीं घुसा तो भारतीय सेना ने चीन से 21 दौर की बात क्यों की ? चीन ने हमारी दो हजार किमी स्कवायर जमीन हड़प ली। उन्होंने कहा कि आपको सेलफोन, जूते और शर्ट पर पीछे लिखा दिखेगा कि मेड इन चाइना। हमें मेड इन इंडिया लिखना है। ऐसा दिन आना चाहिए है कि शंघाई में कोई जूता देखे तो उसे मेड इन इंडिया दिखे।

राहुल ने नफरत की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कुत्ते, गाय और सुअर ये सब जानवर आए, लेकिन किसी ने उनको नहीं मारा। भाजपा हिंदू धर्म की बात करती है, लेकिन हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि गरीबों को कुचला जाए ? कमजोर लोगों को मारा जाए ? भाजपा का काम सिर्फ लोगों को बांटना और नफरत फैलाना है। भाजपा और मोदी सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को बांट रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *