अमेरिका में सभी उड़ानें रद्द, तकनीकि खराबी के चलते हुआ ऐसा
BREAKING Firstbyte update देश-विदेश

अमेरिका में सभी उड़ानें रद्द, तकनीकि खराबी के चलते हुआ ऐसा

Jan 11, 2023
Spread the love

अमेरिका के इतिहास में बुधवार का दिन बेहद निराशापूर्ण रहा। दरअसल, बुधवार को अमेरिका में सभी उड़ानें रद्द कर देनी पड़ी हैं। ऐसा फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हुआ है, ऐसा बताया गया है। इसके चलते पूरे अमेरिका की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अमेरिका में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 400 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुई थी।

इस बारे में अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। वे अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को अभी पुनः लोड कर रहे हैं। नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में संचालन प्रभावित हैं। दरअसल, NOTAM (Notice to Air Missions) एक नोटिस है, जिसमें उड़ान संचालन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है। अमेरिका में अचानक सिस्टम के फेल होने से यात्रियों पर काफी असर पड़ा है। अमेरिकी यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया पर उतर रहा है।

इस बीच, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर ( ATCSCC) ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अमेरिकी NOTAM प्रणाली विफल हो गई है।  ‘यूनाइटेड स्टेट्स NOTAM सिस्टम 2028Z में विफल हो गया। इसमें कोई नई अपडेट्स नहीं आई है।’ तकनीशियन वर्तमान में सिस्टम को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं और इस समय सेवा को कब तक बहाल किया जाएगा, इसके बारे में सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *