AAP को 10 दिन में 164 करोड़ चुकाने का नोटिस, वरना होगी संपत्ति कुर्क
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update

AAP को 10 दिन में 164 करोड़ चुकाने का नोटिस, वरना होगी संपत्ति कुर्क

Jan 12, 2023
Spread the love

दिल्ली का आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ गयी हैं। दिल्ली के सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर आम आदमी पार्टी को नोटिसा जारी कर दिया है। इसमें पार्टी को 163.62 करोड़ रुपये जमा करने के लिये कहा गया है। डीआईपी (सूचना एवं प्रचार निदेशालय ) ने यह नोटिस एलजी के उस निर्देश पर दिया है जिसमें मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान राजनीतिक विज्ञापन को सरकारी बता कर पैसे का गलत इस्तेमाल के आरोप लगाते हुए पार्टीसे 97 करोड़ रुपये वसूलने के लिये कहा गया था।

इस नोटिस के मुताबिक  इस राशि में 99.31 करोड़ रुपए मूलधन और 64.31 करोड़ रुपए पेनाल्टी इंटरेस्ट के रूप में शामिल हैं। यह धनराशि आम आदमी पार्टी को दस दिन के भीतर जमा करनी होगी। यदि ऐसा न हुआ तो पार्टी की संपत्तियां कुर्क करने का रास्ता विभाग के पास खुला हुआ है। यहां यह उल्लेखनीय है कि एलजी पर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा के दबाव में पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाती रही है।  इस नोटिस के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अफसरों पर भाजपा ने केंद्र सरकार के माध्यम से सात साल से अवैध नियंत्रण कर रखा है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे नोटिस में कहा गया है कि 2016-17 के आसपास दिल्ली सरकार ने दिल्ली के आसपास जो विज्ञापन दिए थे उनकी वसूली अरविंद केजरीवाल से की जाएगी। इसके अलावा  केजरीवाल को कानूनी रूप से धमकी दी है कि आप 163 करोड़ रुपए 10 दिन के अंदर जमा करो नहीं तो संपत्ति कुर्क होगी।

मनीष ने कहा- ये पुराना मसला चल रहा है। 2016-17 के दौरान दिल्ली से बाहर ऐड दिए गए। अब ये कहा जा रहा है कि केजरीवाल को दिल्ली से बाहर ऐड नहीं देना चाहिए था। सात साल तो छोड़ दीजिए पिछले एक महीने के अखबार उठाकर देख लीजिए, भाजपा के अलग-अलग राज्यों के मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के ऐड पड़े हुए हैं। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक इसमें शामिल हैं। भाजपा के देशभर के मंत्रियों के ऐड आपको दिल्ली के अखबारों में मिलेंगे। क्या भाजपा अपने मंत्रियों से भी पैसे वसूलेगी।

एक दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि LG मुझे रोज जितना डांटते हैं, उतना मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती। पिछले 6 महीने में LG ने जितने लव लेटर मुझे लिखे, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने भी नहीं लिखे हैं।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *