माधवपुरम में गौकशी करने वाला राजा उर्फ दादू मुठभेड़ में घायल
BREAKING मेरठ

माधवपुरम में गौकशी करने वाला राजा उर्फ दादू मुठभेड़ में घायल

Jan 13, 2023
Spread the love

माधवपुरम  की बीच आबादी में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले गौकश राजा उर्फ दादू उर्फ शमशेर को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजा के पैर में गोली लगी है। करीब दस मुकदमों में वांछित राजा घंटे वाली गली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी, यहां उसने पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया, जिस पर उसके पैर में गोली लग गई।

बता दें कि गुरूवार की सुबह ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब कमेटी हाल से खून निकलते हुए लोगों ने देखा। हाल में गौवश के अवशेष बिखरे हुए थे। हिंदू संगठनों ने इस पर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया था। खुद सीओ शुचिता सिंह मौके पर पहुंची और गोकशी करने वालों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया था।

इस घटना के बाद से पुलिस लगातार गौकशों की तलाश कर रही थी। इसके लिये आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे। एसपी सिटी पीयूष सिंह के मुताबिक आज सुबह पुलिस घंटे वाली गली में राजा के घर दबिश देने गयी थी। यहां 25 वर्षीय राजा ने पुलिस से पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। जिस पर राजा गोली लगने से घायल हो गया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *