जबरन किस करने पर महिला ने दांत से युवक का होठ ही काट डाला
Firstbyte update Latest मेरठ

जबरन किस करने पर महिला ने दांत से युवक का होठ ही काट डाला

Feb 5, 2023
Spread the love

ये अपने तरह का अलग ही मामला है। खेत में महिला को जबरदस्ती किस करना युवक को भारी पड़ गया। महिला ने युवक का दांत से होठ ही काट कर अलग कर दिया। दर्द से बिलबिलाते युवक को शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पकड़ कर लिया। पुलिस ने युवक के कट कर अलग हुए होठ को सील कर कब्जे में ले लिया है। महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिस युवक को अपनी करनी की यह अनोखी सजा मिली है उसका नाम मोहित सैनी है। वह  मेरठ इंचौली थानान्तर्गत लावड़ गांव का रहने वाला है। यह पूरा मामला शनिवार की दोपहर का है। महिला ने अपनी जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक वह दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक पीछे से आया और बुरी नियत से पकड़ लिया। उसने उसे खेत में गिरा लिया और कपड़े फाड़ने लगा। ऊपर बैठकर जबरन उसके होठों पर चुंबन लेने लगा। इस पर अपना बचाव करते हुए महिला ने मोहित सैनी का निचला होठ अपने दांत से काट कर अलग कर दिया।

तभी शोरशराबा सुनकर पास ही काम कर रहे अरविंद और बिट्टू वहां पहुंच गये और उन्होंने मोहित को पकड़ लिया। मोहित सैनी मोहल्ला अंदावली रोड, सैनी नगर, लावड़ थाना इंचौली, मेरठ का रहने वाला है। महिला व अन्य लोग मोहित को पकड़ कर थाने ले आये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर वहां पड़े होठ को अपने कब्जे में ले कर सील कर लिया।

थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह गांव में  किस मकसद से पहुंचा था,  यह सब पता किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पीड़िता को पहले से जानता था अथवा नहीं।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *