चीन को पछाड़ भारत बना सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश
Latest देश-विदेश

चीन को पछाड़ भारत बना सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश

Apr 19, 2023
Spread the love

 

  • भारत की आबादी बीस लाख ज्यादा हुई
  • जनसंख्या पर यूएनएफपीए ने लगाई मोहर
  • साल के शुरू में ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने लगाया था अनुमान
  • एक बच्चे की पालिसी से चीन को लगा झटका
  • अब बच्चे करने पर चीन दे रहा है सुविधाएं

 

तेजी से बढ़ती आबादी के मामले में  भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत में अब चीन की तुलना में बीस लाख लोग ज्यादा हैं। यानी अब भारत की कुल आबादी बढ़ते बढ़ते 140 करोड़ के पार हो गयी है। ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने इस साल के शुरूआत में ही यह अनुमान लगाया था कि 2023 में सबसे ज्यादा आबादी भारत की होगी। अब इस अनुमान व नवीनतम आंकड़ों पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष यानी यूएनएफपीए ने भी अपनी मोहर लगा दी है। ऐसा पहली  बार हुआ है जब भारत की जनसंख्या चीन से भी ज्यादा हो गई है। भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा युवा भी हैं जबकि चीन में सबसे ज्यादा बुजुर्ग।

UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, जिसे ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ के टाइटल से जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। इन दोनों देशों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है। ताजा आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की कैटेगरी में दिए गए हैं।

2023 में भारत की जनसंख्या 1,428,627,663 है, जो 2022 से 0.81% अधिक है। 2022 में भारत की जनसंख्या 1,417,173,173 थी, जो 2021 से 0.68% अधिक रही। 2021 में भारत की जनसंख्या 1,407,563,842 थी, जो 2020 से 0.8% अधिक रही जबकि 2020 में भारत की जनसंख्या 1,396,387,127 थी, जो 2019 से 0.96% अधिक रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, 10-24 साल तक के लोग 26% हैं, 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं।

बता दें कि कुछ दशक पहले चीन ने एक बच्चे वाली नीति लागू की थी। इसका खामियाजा यह हुआ कि लोगों ने बच्चे पैदा करना ही बंद कर दिया था। अब हालात यह है कि चीनी सरकार को इस प्रवृति पर रोक लगाने के लिये यह घोषणा करनी पड़ी कि जो भी जोड़े दो या दो से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जायेंगी। इतना ही नहीं, कई कॉलेजों ने ऐसी घोषणा कर दी कि युवा लड़के-लड़कियां कम से कम 15 दिन के ‘स्प्रिंग ब्रेक’ पर जाएं ताकि प्यार में पड़ सकें और घर बसाकर बच्चे पैदा कर सकें। हालांकि कम बच्चे होने की वजह कोरोना महामारी भी बताया जा रहा है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *