निकाय चुनाव को लेकर सीमा प्रधान मैदान में, जनता ने लगाये भाजपा पर आरोप
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

निकाय चुनाव को लेकर सीमा प्रधान मैदान में, जनता ने लगाये भाजपा पर आरोप

May 1, 2023
Spread the love
  • यूपी में निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां
  • सीमा प्रधान ने किया काम कर दिखाने का दावा
  • सपा से मेयर प्रत्याशी हैं सीमा प्रधान
  • सीमा प्रधान के सामने जनता ने लगाये भाजपा पर आरोप
  • भाजपा वाॅट मांगने जनता के सामने नहीं आती, सीमा प्रधान

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस दौरान सपा से मेयर प्रत्याशी चुनी गई अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने आरएलडी कार्यलय में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा मेरठ की जनता किसी काम करने वाले उम्मीदवार को ही मेयर के रूप में चुनना चाहती है। उन्होने बताया आज शहर के दौरे के दौरान जब वह जनता से मिली तो जनता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उन्हे अपनी धरोहर समझती है,ये सोचती है कि जनता हर हाल में बीजेपी को ही वोट करेगी इसलिये वोट मांगने किसी प्रत्याशी का आना तो दूर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भी नहीं आता है। इससे पहले सीमा प्रधान ने भाजपा पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कहा था जो काम भाजपा नहीं कर सकी वह काम उनकी बेटी सीमा प्रधान करके दिखाएगी।

वहीं जब सीमा प्रधान से मीडिया ने सवाल किया कि आप अपने वाॅर्ड में प्रत्याशी उतार नहीं पाई फिर भाजपा पर सवाल क्यों खड़े कर रहीं हैं। इस पर जवाब सपा जिलाध्यश जेयवीर ने दिया। उन्हाने कहा कि उनका वाॅर्ड बड़ा होने के चलते पर्चा दाखिल करने में समय लगा। वहीं जब अध्यश जेयवीर से सपा विधायक अतुल प्रधान की वायरल वीडियों के बारे में पूछा गया तो उन्होने ये कहकर पल्ला झाड़ दिया कि उन्होने ऐसा काई वीडियो नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *