मेरठ: महिला पर देह व्यापार का दबाव, इंकार करने पर पति और देवर ने जलाया
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ: महिला पर देह व्यापार का दबाव, इंकार करने पर पति और देवर ने जलाया

May 22, 2023
Spread the love

एक बार फिर ससुरालियों ने किया महिला पर अत्याचार, नंद और सास ने पीटा तो देवर ने दुष्कर्म किया। वहीं पति भी कुछ कम नहीं वह आए दिन महिला को दहेज के लिये मारता है साथ ही मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता है। अगर इस तरीके से पैसा नहीं ला पाई तो देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर महिला को कमरे में बंद कर उसके उपर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई। सास नंदो ने खूब पीटा व देवर ने दुष्कर्म किया।

तमाम अत्याचारों से पीड़ित महिला इंसाफ के लिये एसएसपी कार्यालय पहुंची जहां उसने अपनी आपबीती फर्स्ट बाइट टीवी को सुनाई। महिला ने बताया कि उसका मायका लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद स्थिन बुनकर नगर में हैं जबकि उसकी शादी बुलंदशहर के गुलावठी में हुई है। उसने बताया कि शादी के चंद दिनों बाद ही पति अनवर व उसका छोटा भाई दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे थे। कुछ दिन बाद विवाहिता के माता पिता की मौत हो गई जिसके बाद दोनों भाईयों ने महिला से देह व्यापार कराने का मन बना लिया। सारे अत्याचार में पति और देवर सहित सास, नंद व बाकि ससुराली भी शामिल हैं।

इस बार तो हद ही हो गई महिला पर लगातार मायके से पैसे लाने या फिर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया जिसका विवाहिता ने विरोध किया। ये मुखालफत करनी महिला को इतनी भारी पड़ी कि उसको कमरे में बंद कर पहले तो उसके साथ मारपिटाई की गई उसके बाद देवर ने दुष्कर्म किया और आखिर में उसके उपर पेट्रोल डालकर उसको जलाने की कोशिश की गई। असापास के लोगोें ने चींखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घर में घुसे और महिला की जान बचाई। तमाम परेशानियों से झूझ रही महिला इंसाफ के लिये सोमवार को एसएसपी कार्यलय पहुंची और इंसाफ की मांग की। एसएसपी राहित सिंह सजवाण ने संबंधित थाने को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *