हस्तिनापुर के दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Firstbyte update Latest उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

हस्तिनापुर के दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Jul 25, 2023
Spread the love

मेरठ के हस्तिनापुर में रविवार की शाम हुए दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इस हत्याकांड में छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दरअसल, बीते रविवार की शाम अरविंद व ई रिक्शा चालक सतेंद्र की उस वक्त गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी गई थी जब वे गांव लौट रहे थे। अरविंद ने पाली गांव की ही एक विधवा गीता से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसका गीता का ससुराल पक्ष लगातार विरोध कर रहा था। अरविंद को जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वादी सरजीत पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बकौल पुलिस सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त प्रिंस और दीपांशु इलाके में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू किया। मखदूमपुर मवाना रोड मध्य गंगा नहर पुल पर नामजद अभियुक्त प्रिंस पुत्र संजय व दीपांशु पुत्र महकेश मिल गए। दोनों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायर कर दिये। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो दोनों घायल हो गए। बदमाशों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देकर वास्ते उपचार मवाना सरकारी अस्पताल रवाना किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध अस्लाह आलाकत्ल व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *