आपने मणिपुर में भारत मां की हत्या की है, आप देशद्रोही हो-राहुल का मोदी व भाजपा पर सीधा हमला
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

आपने मणिपुर में भारत मां की हत्या की है, आप देशद्रोही हो-राहुल का मोदी व भाजपा पर सीधा हमला

Aug 9, 2023
Spread the love

मोदी आज तक मणिपुर क्यों नहीं गये

भाजपा के दोस्त शांत रहें, आज अडानी पर नहीं बोलूंगा-राहुल

मणिपुर में भाजपा ने हिंदुस्तान की हत्या की

भारत माता के रखवाले नहीं, हत्यारे हो-राहुल

लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने आज सीधा हमला भाजपा व पीएम मोदी पर बोला। राहुल गांधी ने कहा कि रावण सिर्फ दो लोगों की सुनता था, एक मेघनाथ दूसरा कुंभकर्ण। वैसे ही मोदी जी दो लोगों की सुनते हैं, अमित शाह और अडानी। यहीं कारण है कि मोदी जी आज तक मणिपुर नहीं गये जबकि वह अभी वहां होकर आये हैं। भारत एक आवाज है। जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की, इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हो। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान, भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं, आप भारत माता के हत्यारे हो।

इससे पहले राहुल गांधी ने संसद सदस्यता बहाल करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जो मेरे भाजपा के मित्र हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि वह वह अडाणीजी पर नहीं बोलेंगे, लिहाजा शांत रहें। आज वह दिमाग से नहीं, दिल से बोलेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के अनुभव सांझा किये। फिर लास्ट में वह मणिपुर मुद्दे पर आ गये।

राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले वह मणिपुर गये थे। जहां पीएम मोदी आज तक नहीं गये क्योंकि उनके मुताबिक मणिपुर हिंदुस्तान नहीं हैं। राहुल ने कहा “मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया, आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है। रिलीफ कैंप में गया, महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया” “इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। सिर्फ मणिपुर की नहीं की। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मारा, हिंदुस्तान का कत्ल किया, उसका मर्डर किया”।

स्पीकर बिड़ला ने राहुल के इस वक्तव्य पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत माता हमारी मां है, सदन में बोलते वक्त मर्यादा का ध्यान रखें। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं। आपने मणिपुर में मेरी मां की हत्या की। एक मां यहां बैठी है, दूसरी की हत्या आपने मणिपुर में की। सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है। आप ऐसा नहीं कर रहे हो, क्योंकि आप हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हो।

मोदीजी अगर मणिपुर की आवाज नहीं सुनते हैं, उसके दिल की आवाज नहीं सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं? किसकी आवाज सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की आवाज सुनते हैं। रावण दो लोगों की सुनता था- मेघनाथ और कुंभकर्ण। वैसे ही मोदीजी अमित शाह और अडाणी की सुनते हैं। लंका को हनुमान ने नहीं, रावण के अहंकार ने जलाया। राम ने रावण को नहीं मारा, उसके अहंकार ने मारा था। आप देशभर में केरोसीन छोड़ रहे हो, आपने मणिपुर में केरोसीन छोड़ी। आप पूरे देश में केरोसीन छोड़कर उसे जलाना चाहते हैं।

राहुल गांधी के तुरंत बाद ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बोलना शुरू । स्मृति ईरानी ने कहा- आप इंडिया नहीं हैं। आपकी पीठ पर, आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक बर्ताव आज देखा गया, उसका खंडन करती हूं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की। कांग्रेस पार्टी यहां तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर तालियां पीटती हैं, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है। वह आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहते हैं कि मणिपुर खंडित-विभाजित नहीं है, उनके देश का अंग है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *