अलेक्जेंडर क्लब के विपिन उपाध्यक्ष, अमित संगल सचिव व गौरव रस्तोगी कोषाध्यक्ष बने,चुनाव हुए औपचारिक
Latest मेरठ

अलेक्जेंडर क्लब के विपिन उपाध्यक्ष, अमित संगल सचिव व गौरव रस्तोगी कोषाध्यक्ष बने,चुनाव हुए औपचारिक

Aug 25, 2023
Spread the love
  • क्लब के दोनों गुटों ने मिलाये हाथ
  • दोनों गुटों ने पदाधिकारियों के नाम पर बनायी सहमति
  • दोनों गुट के दो दो प्रत्याशियों ने लिये नाम वापस
  • कार्यकारिणी के नामों पर भी लगी मोहर

अलेक्ज़ेंडर एथलेटिक्स क्लब के पदाधिकारियों के प्रतिष्ठा से जुड़े चुनाव में आज शाम दोनों गुटों में आपसी नामों पर सहमति बन गयी। दोनों गुटों ने पदाधिकारियों के नाम भी फाइनल कर दिये। उपाध्यक्ष पद पर विपिन अग्रवाल, सचिव के लिए अमित संगल, कोषाध्यक्ष के लिए गौरव रस्तोगी के नाम फ़ाइनल हो गए है। इसके साथ ही अब चुनाव मात्र औपचारिकता रह गये हैं। क्लब के पदेन अध्यक्ष डीएम हैं।

शुक्रवार की शाम दोनों गुटों के पदाधिकारियों की क्लब में मीटिंग हुई। मीटिंग में आपसी सहमति के बाद दोनों पैनल के दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके मुताबिक राकेश जैन व गौरव अग्रवाल पैनल के अजय अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद से और अंकुर जग्गी ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नाम वापस ले लिया। दूसरी तरफ़ धर्म महाजन पैनल से उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव रस्तोगी झंकार और सचिव पद के लिए अनिल महाजन ने अपने नाम वापस लिए।

इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर विपिन अग्रवाल, सचिव के लिए अमित संगल, कोषाध्यक्ष के लिए गौरव रस्तोगी के नाम फ़ाइनल हो गए है। इसी तरह ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमित चाँदना, अनुपम गुप्ता,अविनाश चंद्र जुनेजा,अंशुल अग्रवाल,देवेश कामरा,कमल भार्गव,मयूर मित्तल,मनित जुनेजा,नेहा अग्रवाल,राशि अग्रवाल व डा. स्वाति जैन के नाम पर मोहर लगा दी गई।
बैठक में राकेश जैन, शुभेन्द्र मित्तल, अजय रस्तोगी चित्रा, राम ऋषि, धर्म महाजन, सीए संजय रस्तोगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गौरव अग्रवाल ने किया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *