दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर जम्मू में जश्न, कहा किसानों को बदनाम करने की थी साजिश
जम्मू। 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा के मास्टरमाइड दीप सिंह सिद्धू की गिरफ्तारी पर जम्मू में जश्न का माहौल है। इन लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर दीप सिंद्धू के बाकी साथियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इनका कहना है कि दीप सिंह जैसे लोगों के कारण किसान आंदोलन बदनाम हुआ है।
इस गिरफ्तारी पर जम्मू में लोगों ने खुशी मनाई और साथ ही यह मांग की कि अब दीप संधू से पूछताछ के बाद उसके बाकी साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इन लोगों ने आरोप लगाया कि यह सारा प्रदर्शन किसानों को बदनाम करने के लिए था। अब इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि किसान आंदोलन में जिस तरह से विदेशी हस्तियों ने हस्तक्षेप किया उसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।