सहारनपुर पंचायत में आज किसानों की दुखती नब्ज पर हाथ रखेंगी प्रियंका गांधी
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पंचायत में आज किसानों की दुखती नब्ज पर हाथ रखेंगी प्रियंका गांधी

Feb 10, 2021
Spread the love

 

सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। इस पंचायत के जरिये किसानों की पीड़ा को राष्ट्रीय मुद्दा बनाते हुए किसानों की दुखती नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश की जायेगी। कृषि कानून को लेकर सरकार व किसान संगठनों के बीच हुई कई दौर की वार्ता बेनतीजा होने के बाद विपक्ष को भाजपा सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल गया है। प्रियंका गांधी चिलकाना से पहले मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकेंगी। उधर, मेरठ के सरधना इलाके में भी प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी का जा रही है, सारा मामला प्रशासन द्वारा सभा की परमिशन देने पर अटका हुआ है।

बता दें कि आज होने वाली किसान पंचायत में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।

सुरक्षा के लिए की पुलिस बल की तैनाती
कांग्रेस की किसान पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *