संपत्तियां बनाने वाले को सपूत व बेचने वाले को कपूत कहा जाता है- संजय सिंह
राजनीतिक पार्टी आप ने भी किसान आंदोलन को हवा देने के लिये अपनी तैयारी कर ली हैं। 28 फरवरी को इसके लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से भी वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कहा कि मोदी जी यदि 130 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचने में ही लगे हैं तो फिर वह देश की सत्ता पर क्यूं बैठे हैं। एक खेती बची थी वह भी बेचने की योजना बना ली। दो सौ से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं, उन्हें वह आंदोलनजीवी बता रहे हैं।