जनवरी से अब तक अडानी की संपत्ति में 32.7 अरब डालर का इजाफा, एशिया के दूसरे सबसे अमीर
BREAKING Firstbyte update देश-विदेश

जनवरी से अब तक अडानी की संपत्ति में 32.7 अरब डालर का इजाफा, एशिया के दूसरे सबसे अमीर

May 21, 2021
Spread the love

 

-अडानी की संपत्ति में दिन दूनी रात चौगनी हो रही वृद्धि

-एशिया में अंबानी के बाद अडानी दूसरे पायदान पर आये

-ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट में खुलासा

-यही स्पीड रही तो अडानी एशिया व देश में हो जायेंगे नंबर वन

 

नई दिल्ली। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। उनकी संपत्ति में जिस तरह से लगातार दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही देश व एशिया के सबसे अमीर शख्स  बन जायेंगे।यह खुलासा ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजातरीन रिपोर्ट में किया गया है। इसके मुताबिक अदाणी समूह के प्रमुख की कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर थी वहीं चीन निवासी झोंग शानशान की 63.6 अरब डॉलर थी। अडानी अब एशिया में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में भारतीय प्रतिद्वंद्वी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी से ही पीछे है। पिछले एक दिन यानी बुधवार से गुरूवार के बीच गौतम अडानी की संपत्ति 1.11 अरब अमेरिकी डालर बढ़ गई है।

ब्लूमबर्ग की वैश्विक अरबपतियों की सूची में अंबानी 13वें तो वहीं अदानी 14वें स्थान पर हैं। इस तरह अडाणी ब्लूमबर्ग लिस्ट में अंबानी से एक पायदान ही पीछे हैं। सूचकांक के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति पिछले एक साल में 32.7 अरब डॉलर बढ़ी है जबकि अंबानी की संपत्ति में 175.5 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अंबानी की कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है।

ब्लूमबर्ग की इस ताजा लिस्ट में अमेज़न के जेफ बेजोस पहले स्थान पर बने हुए। हैं। उनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर है। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 159 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के एलन मस्क 157 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।  माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की कुल संपत्ति 141 बिलियन डॉलर है। वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *