जिन्हें भाजपा से डर लगता है, संघ के साथ चले जाएं, – राहुल गांधी
Delhi / NCR Firstbyte update राष्ट्रीय

जिन्हें भाजपा से डर लगता है, संघ के साथ चले जाएं, – राहुल गांधी

Jul 16, 2021
Spread the love

दिल्ली :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जो लोग भाजपा से डरते हैं, उनकी पार्टी में कोई जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकलने को कह देना चाहिए। हमें RSS की आइडियोलॉजी में भरोसा करने वाले लोग नहीं चाहिए।

नगालैंड के कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने सोशल मीडिया में शुक्रवार को राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया। वीडियो में राहुल कह रहे हैं, ‘बहुत सारे लोग जो डर नहीं रहे हैं, जो कांग्रेस के बाहर हैं, वो सब हमारे हैं। उनको अंदर लाओ और जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो। चलो भैया जाओ, RSS के हो, भागो। ऐसे लोग नहीं चाहिए, जरूरत नहीं है तुम्हारी। हमें निडर लोग चाहिए। ये हमारी आइडियोलॉजी है। ये मेरा बेसिक मैसेज है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *