चुनाव से पहले पश्चिम में विकास की गंगा बहाने की तैयारी, मौर्य ने 1203 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश मेरठ

चुनाव से पहले पश्चिम में विकास की गंगा बहाने की तैयारी, मौर्य ने 1203 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

Jul 25, 2021
Spread the love

डिप्टी सीएम ने कहा –

भाजपा कार्यकर्ताओं की पहले सुने अफसर

कार्यकर्ताओं की  बात यानी केशव प्रसाद की बात

विपक्ष की राजनीति केवल ट्वीटर तक ही सिमटी

राहुल गांधी होंगे अब राहुल ट्विटर गांधी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज दे दी।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से अधिकारियों को हिदायत दे डाली कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं की बात केशव प्रसाद मौर्य की बात है। उनकी बात को तवज्जो दी जाए। वह पहले कार्यकर्ता है उसके बाद डिप्टी सीएम है।

मेरठ में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा था। सर्किट हाउस में उन्होंने मेरठ मंडल के छह जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया । यानि पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल में चुनाव से ठीक पहले विकास की गंगा बहाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता सांसद और विधायक भी मंच पर मौजूद रहे ।डिप्टी सीएम ने बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस दौरान अपनी आक्रामक भाषा शैली के लिए जाने जाने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी ,अखिलेश और प्रियंका पर जमकर तंज कसे। उन्होंने ट्विटर पर राजनीति करने वाला विपक्षी नेताओं के नाम बदल दिए हैं ।अखिलेश यादव अब ट्विटर यादव, राहुल गांधी टि्वटर गांधी और प्रियंका अब ट्विटर वाड्रा के नाम से जानी जानी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव और मायावती मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं ।आने वाले समय में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार होगी। 2022 के चुनाव में 2024 का चुनाव भी छुपा है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 60 फ़ीसदी वोट हासिल करके भाजपा सरकार बनाएगी। और बचे हुए 40 परसेंट में भी भाजपा की हिस्सेदारी होगी। क्योंकि इस बार यदुवंशी और रामवंशी दोनों उनके साथ हैं। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न उपलब्ध कराने का दावा किया ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लाभार्थी तक योजनाओं का पूरा पैसा पहुंचा है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को लेकर भी केशव प्रसाद मौर्य आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि गुंडे अपराधी और बलात्कारियों को यूपी पुलिस से अब डर लगना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *