पहले पार्टी की, शराब पी और फोन कर दिया ..अमिताभ के बंगले समेत 4 जगह बम हैं रखे
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

पहले पार्टी की, शराब पी और फोन कर दिया ..अमिताभ के बंगले समेत 4 जगह बम हैं रखे

Aug 7, 2021
Spread the love

 

मुंबई।  बीते दिवस  जिन चार  जगह पर बम रखने का कॉल आया था वो हॉक्स कॉल था। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में  राजू कांगणे और रमेश शिरसाट को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग कल्याण मे कल शाम को पार्टी कर रहे थे और नशे मे दोनों ने पुलिस को कॉल कर चार जगह पर बम रखने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने जब दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिये। दरअसल, उन्होंने नशे मे ये हॉक्स कॉल किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दिये बयान में कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हॉक्स से संबंधित पूछताछ जारी है। दरअसल, पुलिस को बीती रात कॉल आया था जिसमें मुंबई की चार अलग-अलग जगहों पर बम होने की जानकारी दी गई थी। इस फोन के बाद  मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *