Latest Sports देश-विदेश

टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला छठा पदक

Aug 7, 2021
Spread the love

 

कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव को हराया

अभी और पदक जीतने पर लगी निगाह

भारत की झोली में चौथा कांस्य 

टोक्यो। ओलंपिक खेलों में भारत के एक और लाल ने शनिवार को कमाल कर दिया। पहलवान बजरंग पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है। पदकों की संख्या में अभी और इजाफा होगा इस पर सभी की नजर लगी हुई है।

माकुहारी मेसे हॉल-ए मैट बी पर बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से था। बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम कर लिया।  विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है। बजरंग ने राउंड आफ-8 मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकामातालीव को हराया था। इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा घियासी के खिलाफ विजयी रहे थे, लेकिन सेमीफाइनल में वह अजरबैजान के हाजी अलीयेव के हाथों बुरी तरह हार गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *